Asian Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत की पुरुष हॉकी टीम को एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड जीतने पर बधाई दी। टीम ने काकामिगहारा के गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराकर शानदार जीत हासिल की। पीएम ने इस सफर को भारतीय हॉकी के लिए असाधारण बताया।
इस जीत के साथ भारत ने अपने इतिहास में पहली बार महाद्वीपीय खिताब बरकरार रखते हुए और लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक गेम्स के लिए सीधे क्वालीफाई भी कर लिया।
पीएमओ ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "फाइनल में शानदार जीत के साथ एशियन गेम्स का गोल्ड बरकरार रखने पर हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। पहली बार लगातार एशियन गेम्स में गोल्ड और कुल मिलाकर पांचवां गोल्ड... हमारे खिलाड़ियों का यह सफर असाधारण रहा है। यह जीत और भी खास हो जाती है, क्योंकि पहली बार हमारी पुरुष और महिला दोनों हॉकी टीमों ने एक ही एशियन गेम्स में गोल्ड जीता है। यह साफ है कि एशियाई मंच पर भारतीय हॉकी का दबदबा है।"