एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों का दमदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को भारत को शूटिंग में गोल्ड और सिल्वर मेडल मिले हैं। कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में देश को गोल्ड दिलाया है, जबकि ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और नीरज कुमार ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है।
भारतीय शूटरों को उनकी सफलता पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बधाई दी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह को बधाई देते हुए अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह के लिए गोल्डन फिनिश। इस जोड़ी ने एशियन गेम्स 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। सटीकता और पार्टनरशिप का शानदार प्रदर्शन। इस शानदार कामयाबी के लिए आप दोनों को दिल से बधाई।"