एशियन गेम्स: सिल्वर मेडलिस्ट विदरसा के घर पहुंचीं प्रियंका गांधी, परिवार को बधाई दी (एशियन गेम्स: सिल्वर मेडलिस्ट विदरसा के घर पहुंचीं प्रियंका गांधी, परिवार को बधाई दी)
तिरुवंबाडी की विदरसा विनोद कोचलुमकल ने शनिवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में तिलोत्तमा सेन और आशी चौकसे के साथ मिलकर देश को सिल्वर मेडल दिलाया। इस उपलब्धि पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने विदरसा के घर जाकर उनके परिवार को बधाई दी।
मलप्पुरम से वायनाड जाते समय प्रियंका गांधी शनिवार शाम को विदरसा के घर पहुंचीं, जहां विदरसा के पिता पिता केडी विनोद और मां अनीता ने कांग्रेस सासंद का स्वागत किया। इस दौरान कृषि मंत्री टी. सिद्दीक भी मौजूद थे।
जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में चीन ने 1773 प्वाइंट्स के साथ टीम गोल्ड मेडल जीता। भारतीय जोड़ी ने कुल 1763 प्वाइंट्स हासिल करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि कजाकिस्तान 1754 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहा।