एशियन गेम्स में रविवार को भारतीय तैराक ऋषभ दास ने पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में 54.77 सेकंड का समय लेकर छठा स्थान हासिल किया। चीन के जियायु जू ने (51.98 सेकंड) ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि हिदेकाजु ताकेहारा (53.93 सेकंड) ने सिल्वर और साउथ कोरिया के जुहो ली (53.94 सेकंड) ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
ऋषभ दास ने हीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में अपनी जगह बनाई थी; वे 54.85 सेकंड के समय के साथ कुल मिलाकर पांचवें स्थान पर रहे थे।
दास हीट 3 में तीसरे स्थान पर रहे। वह जुहो ली से सिर्फ 0.42 सेकंड पीछे थे, जबकि चीन के एशियन रिकॉर्ड धारक जियायु ने हीट में 52.63 सेकंड के समय के साथ ओवरऑल स्टैंडिंग में टॉप किया। वहीं, दास के साथी तैराक उत्कर्ष पाटिल फाइनल में जगह बनाने से मामूली अंतर से चूक गए। उन्होंने अपनी हीट में छठा और कुल मिलाकर 12वां स्थान हासिल करने के लिए 56.19 सेकंड का समय लिया।