एशियन गेम्स 2026 में रविवार को भारत के सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता, जबकि पारुल चौधरी ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में सर्वेश कुशारे ने 2.25 मीटर की अपनी बेस्ट जंप के साथ पोडियम पर जगह बनाई। वह चीनी ताइपे के गोल्ड मेडलिस्ट चाओ ह्सुआन-फू की बराबर पर थे, लेकिन चाओ ने यह ऊंचाई अपनी पहली कोशिश में ही पार कर ली थी, जबकि सर्वेश ने इसके लिए दो कोशिशें कीं। ऐसे में सर्वेश दूसरे पायदान पर रहे। वहीं, रिपब्लिक ऑफ कोरिया के सांगह्योक वू ने 2.22 मीटर की जंप के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
सर्वेश ने मजबूत शुरुआत करते हुए अपनी पहली ही कोशिश में 2.10 मीटर की ऊंचाई पार की। उन्होंने 2.14 मीटर, 2.18 मीटर और 2.22 मीटर की ऊंचाई भी पहली कोशिश में ही पार करके अपनी लय बरकरार रखी और लंबे समय तक टॉप पोजीशन पर बने रहे। चाओ को 2.18 मीटर की ऊंचाई पार करने में दो कोशिशें लगी थीं। इसके बाद 2.25 मीटर की ऊंचाई पहली कोशिश में पार करके अपना सीजन का बेस्ट प्रदर्शन किया और बढ़त हासिल कर ली।