एशियन गेम्स: जापानी शटलर को 21-9, 21-13 से मात देकर सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं (एशियन गेम्स: जापानी शटलर को 21-9, 21-13 से मात देकर सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं)
पीवी सिंधु ने शनिवार को 'राउंड ऑफ 16' में जापान की टोमोका मियाजाकी को 21-9, 21-13 से मात दी। इसी के साथ भारत की स्टार शटलर ने 'एशियन गेम्स 2026' के विमेंस सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
दो बार एशियन गेम्स में मेडल जीत सिंधु पिछले एशियन गेम्स में विमेंस सिंगल्स के क्वार्टर-फाइनल में बाहर हो गई थीं। अब वह एशियन गेम्स में एक और मेडल जीतने की कोशिश में क्वार्टर-फाइनल में अपना सफर जारी रखने की उम्मीद करेंगी।
इचिनोमिया सिटी म्युनिसिपल जिम्नेजियम में खेले गए मुकाबले में सिंधु ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। एशियन गेम्स में दो बार मेडल जीत चुकीं सिंधु ने अपने अनुभव और कोर्ट पर बेहतरीन मूवमेंट का इस्तेमाल करते हुए पहले गेम में जल्दी ही बढ़त बना ली। इसी के साथ जापानी शटलर पर दबाव नजर आने लगा।