भारत को एशियन गेम्स 2026 में 11वां गोल्ड मेडल मिल गया है। अंकिता भक्त, कुमकुम अनिल मोहोद और कीर्ति की महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 10 बार की चैंपियन कोरिया को हराकर इस इवेंट में एशियन गेम्स का पहला मेडल जीतने वाली भारतीय टीम को खेल मंत्री मनसुख मांडविया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है।
खेल मंत्री मांडविया ने एक्स पर लिखा, "भारत के लिए ऐतिहासिक गोल्ड। अंकिता भक्त, कुमकुम अनिल मोहोद और कीर्ति को एशियन गेम्स 2026 में रिकर्व महिला टीम इवेंट में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई। एक यादगार प्रदर्शन और देश के लिए गर्व का पल।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, "रिकर्व आर्चरी में भारत के लिए एक गोल्डन ब्रेकथ्रू। अंकिता भकत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहोद को एशियन गेम्स 2026 में रिकर्व विमेंस टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई। एक करीबी फाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया को 5-3 से हराकर भारतीय तिकड़ी ने इस इवेंट में भारत के लिए पहला एशियन गेम्स गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। इंडियन आर्चरी के लिए एक शानदार अचीवमेंट। जय हिंद।"