भारत की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) फाइटर सुचिका तरियाल ने सोमवार को एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की ट्रेडिशनल 60 किग्रा कैटेगरी में विवादित फैसले के बाद ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। उनकी सास का मानना है कि सुचिका बेहतर नतीजे की हकदार थीं।
सुचिका मूलत: उत्तराखंड से हैं, उनकी परवरिश दिल्ली में, जबकि शादी हरियाणा में हुई। सुचिका ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दोनों परिवार (ससुराल और मायका) को दिया है।
बहू की कामयाबी पर सुचिका तरियाल की सास ने कहा, "सुचिका ने शुरू से ही लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और मुकाबले में बनी रही हैं। 2022 में, वह चौथे स्थान पर रहीं, और तब भी उन्हें लगा कि वह बेहतर नतीजे की हकदार थीं। अब वह तीसरे स्थान पर रही हैं, हालांकि उन्हें लगा कि उन्हें दूसरा स्थान मिलना चाहिए था। मुझे नहीं पता कि वेट कैटेगरी का मूल्यांकन कैसे किया गया, लेकिन देश के लिए मेडल जीतने का उनका जज्बा हमेशा से मजबूत रहा है। परिवार के साथ उनका स्वभाव काफी अच्छा है।"