एशियन गेम्स: हमें ब्रॉन्ज मेडल पर गर्व करना होगा, स्टार शटलर आयुष शेट्टी का बयान (एशियन गेम्स: हमें ब्रॉन्ज मेडल पर गर्व करना होगा, स्टार शटलर आयुष शेट्टी का बयान )
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। जीत के बाद भारतीय बैडमिंटन टीम के सदस्य खुश नजर आए। स्टार शटलर आयुष शेट्टी ने कहा है कि हमें ब्रॉन्ज मेडल पर गर्व करना होगा।
आयुष शेट्टी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, "यह टीम का बहुत अच्छा प्रयास था। निश्चित रूप से हम और आगे जाना चाहते थे, लेकिन हमें ब्रॉन्ज मेडल पर गर्व करना होगा। हम अपनी गलतियों से सीखते हुए आगे कड़ी मेहनत करेंगे और बेहतर करने का प्रयास करेंगे। हम व्यक्तिगत स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करेंगे।"
उन्होंने कहा, "टीम के साथ खेलना हमेशा रोमांचक रहा है। आपको हमेशा टीम का समर्थन मिलता है। साथी खिलाड़ी हमेशा बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं। इसलिए टीम के साथ होना शानदार होता है। हम कोर्ट के बाहर भी मस्ती करते हैं।"