एशियन गेम्स: महिला टेबल टेनिस टीम ने थाईलैंड को हराया, क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ कोरिया से होगा मुकाबला (एशियन गेम्स: महिला टेबल टेनिस टीम ने थाईलैंड को हराया, क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ कोरिया से होगा मुकाबला )
एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला टेबल टेनिस टीम ने मंगलवार को थाईलैंड को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
भारतीय टीम ने 2-1 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए थाईलैंड को 3-2 से हराया और क्वार्टर फाइनल में पहुंची। क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम का सामना नॉर्थ कोरिया से होगा।
यशस्विनी घोरपड़े ने दो जीत के साथ भारत को मुकाबले में बनाए रखा, जबकि श्रीजा अकुला ने ओलंपियन और एशियन गेम्स मेडलिस्ट सुथासिनी सावेत्ताबुत पर 3-1 (9-11, 11-6, 12-10, 11-8) से जीत हासिल करके मुकाबला पक्का कर दिया।