एशियन जूनियर चेस: अंत में बाजी पलटकर विवान ने जीता रैपिड खिताब; शोहरादोवा के नाम गर्ल्स कैटेगरी का ट (Image Source: IANS)
एशियन जूनियर रैपिड चेस चैंपियनशिप 2026 में भारत और तुर्कमेनिस्तान ने टॉप सम्मान साझा किए। बुधवार को मुंबई के आईटीसी मराठा शेराटन में विवान विशाल और शोहरादोवा लाला क्रमशः ओपन और गर्ल्स कैटेगरी में चैंपियन बने।
ओपन चैंपियनशिप के आखिरी दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला। कजाकिस्तान के अखिलबाय इमांगाली और भारत के माधवेंद्र प्रताप शर्मा को आखिरी राउंड में अहम हार का सामना करना पड़ा, जो टूर्नामेंट के मध्य में आगे चल रहे थे। उनकी इस हार के साथ खिताबी दौड़ रोमांचक बन गई।
भारत के विवान विशाल ने इस मौके का फायदा उठाते हुए लगातार अंतिम तीन राउंड में जीत हासिल की और 7 राउंड में 6 प्वाइंट्स के शानदार स्कोर के साथ एशियन जूनियर ओपन रैपिड चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया।