एशियन जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप: भारत के बेटे ने लहराया परचम, अंडर-19 वर्ग में आर्यवीर दी (Image Source: IANS)
33वीं एशियन जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप में रविवार को आर्यवीर दीवान ने लड़कों के अंडर-19 वर्ग का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ आर्यवीर यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय पुरुष बन गए।
चीन के पान्झिहुआ में आयोजित इस चैंपियनशिप में टूर्नामेंट के 3/4 सीड होने के बावजूद, दिल्ली के इस युवा खिलाड़ी ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ कोरिया के जोंगह्योक ली को 11-2, 11-7, 11-9 से शिकस्त दी। यह मैच एक घंटे से भी कम समय तक चल सका।
जूनियर स्क्वैश सर्किट में आर्यवीर की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। भारतीय स्टार ने पिछले साल इसी टूर्नामेंट में लड़कों का अंडर-17 खिताब अपने नाम किया था।