Asian Kabaddi C'ship: India beat Iran 33-28 to qualify for final (Image Source: IANS)
Asian Kabaddi Championship: भारत ने गुरुवार को यहां डोंग-ईई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सेओकडांग सांस्कृतिक केंद्र में ईरान पर 33-28 की मामूली अंतर से जीत दर्ज करके एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। ईरान पर जीत के साथ भारत मजबूती से शीर्ष पर कायम है। यह भारत की लगातार चौथी जीत है।
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम उसी दिन होने वाले फाइनल से पहले आखिरी लीग चरण के मैच में शुक्रवार को हांगकांग से खेलेगी।
लीग चरण के समापन के बाद शीर्ष दो टीमें फाइनल खेलेंगी। भारत के कप्तान पवन सहरावत ने आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया और भारत के लिए 33 में से 16 अंक हासिल किए।