एशियन पैरा गेम्स: 11 खेलों में 168 एथलीट्स, जानिए भारतीय मुकाबलों का शेड्यूल (एशियन पैरा गेम्स: 11 खेलों में 168 एथलीट्स, जानिए भारतीय मुकाबलों का शेड्यूल)
जापान के आइची-नागोया में रविवार को आधिकारिक तौर पर एशियन पैरा गेम्स 2026 की शुरुआत हो गई, जिसमें 45 देशों के करीब 3,000 एथलीट्स 18 खेलों में हिस्सा लेंगे। एशियन पैरा गेम्स के पांचवें संस्करण में भारत कुल 11 खेलों में 168 एथलीट्स (112 पुरुष और 56 महिलाएं) के साथ अपना दमखम दिखाएगा।
एशियन पैरा गेम्स 24 अक्टूबर तक चलेंगे, जिसका आयोजन 19 स्थानों पर किया जाएगा। इसमें नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम मुख्य वेन्यू होगा। भले ही रविवार को उद्घाटन समारोह के जरिए प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत हुई, लेकिन कई इवेंट्स पहले ही शुरू हो चुके थे।
भारत ने साल 2023 में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 111 मेडल (29 गोल्ड, 31 सिल्वर और 51 ब्रॉन्ज) अपने नाम किए थे। इस बार भारतीय दल अपने प्रदर्शन को बेहतर करना चाहेगा।