एशियन पैरा गेम्स 2026: शीतल देवी ने एक ही दिन जीते 2 गोल्ड, 88 पदकों के साथ मेडल टैली में चौथे स्थान पर भारत (एशियन पैरा गेम्स 2026: शीतल देवी ने एक ही दिन जीते 2 गोल्ड, 88 पदकों के साथ मेडल टैली में चौथे स्थान पर भारत)
एशियन पैरा गेम्स 2026 की मेडल टैली में भारत 21 गोल्ड, 26 सिल्वर और 41 सिल्वर मेडल के साथ चौथे स्थान पर है। भारत ने अब तक कुल 88 मेडल अपने नाम किए हैं। चीन (314 मेडल) शीर्ष स्थान पर काबिज है, जबकि जापान (136 मेडल) दूसरे और उज्बेकिस्तान (120 मेडल) तीसरे स्थान पर हैं। रिपब्लिक ऑफ कोरिया (70 मेडल) टॉप-5 में शामिल हैं।
चीन ने 150 गोल्ड, 79 सिल्वर और 85 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। वहीं, जापान 40 गोल्ड, 46 सिल्वर और 50 ब्रॉन्ज के साथ दूसरे स्थान पर है। उज्बेकिस्तान के खाते में 38 गोल्ड, 41 सिल्वर और इतने ही ब्रॉन्ज मेडल हैं। यह देश तीसरे पायदान पर मौजूद है।
भारत ने पैरा एथलेटिक्स में सर्वाधिक मेडल हासिल किए हैं। ट्रैक एंड फील्ड में भारतीय एथलीट्स ने कुल 52 मेडल (18 गोल्ड, सिल्वर रजत और 18 ब्रॉन्ज) जीते हैं।