भारत की पैरा बैडमिंटन जोड़ी थुलसिमथी मुरुगेसन और मानसी जोशी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिला डबल्स एसएल3-एसयू5 कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
भारतीय जोड़ी ने चीन की मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन किउक्सिया यांग और ज़ुक्सियान जिओ को सीधे गेम में 21-16 और 21-13 से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने एशियन चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में मिली हार का बदला लिया और यह अहम मेडल जीता। इस मेडल के साथ थुलसिमथी और मानसी ने पिछले संस्करण में जीते अपने सिल्वर मेडल का रंग भी बदल लिया है।
इससे पहले, दिन में थुलसिमथी ने नितेश कुमार के साथ मिलकर मिक्स्ड डबल्स एसएल3-एसयू5 में सिल्वर मेडल जीता। फाइनल में इस भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया की लीनी रात्री ओक्टिला और हिकमत रमदानी से 21-11, 19-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।थुलसिमथी ने महिला सिंगल्स एसयू5 में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया। फाइनल में उन्हें चीन की यांग से 21-18, 21-11 के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।