एशियन पैरा गेम्स 2026 में बुधवार को भारत के पैरा-एथलेटिक्स दल के लिए एक और शानदार दिन रहा। अनुभव चौधरी और राकेशभाई भट्ट ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा के अपने-अपने फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीते।
चौधरी ने टी35 कैटेगरी में 12.72 सेकंड का अपना अब तक का सबसे बेहतरीन समय (पर्सनल-बेस्ट) निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, भट्ट ने टी37 इवेंट में 11.50 सेकंड के अपने पर्सनल-बेस्ट समय के साथ पोडियम पर जगह बनाई। इन प्रदर्शनों के साथ, एशियन पैरा गेम्स में ट्रैक इवेंट्स में भारत के मेडलों की कुल संख्या 9 हो गई है, जिनमें गोल्ड मेडल भी शामिल हैं।
पुरुषों की 100 मीटर टी35 फाइनल में ईरान के अलीरेजा जारे ने 12.32 सेकंड के गेम्स रिकॉर्ड समय के साथ गोल्ड मेडल जीता। इराक के इदरीस अल-जैदी ने 12.69 सेकंड का समय लेकर सिल्वर मेडल हासिल किया, जो उनका भी अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था। इसके बाद चौधरी तीसरे स्थान पर रहे।