एशियन पैरा गेम्स: आयुष वर्मा ने शॉट पुट में जीता गोल्ड, खेल मंत्री मांडविया और सीएम मोहन यादव ने दी बधाई (एशियन पैरा गेम्स: आयुष वर्मा ने शॉट पुट में जीता गोल्ड, खेल मंत्री मांडविया और सीएम मोहन यादव ने दी बधाई)
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत को एक और सोना मिल गया है। पुरुषों के शॉट पुट इवेंट में आयुष वर्मा ने गोल्ड मेडल जीता है। आयुष वर्मा ने एफ53 के फाइनल में 8.16 मीटर के शानदार थ्रो के साथ गोल्ड जीता।
आयुष वर्मा को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बधाई दी है।
मांडविया ने अपने एक्स पर आयुष का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "भारत के लिए गोल्ड। आयुष वर्मा को एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों के शॉट पुट एफ53 के फाइनल में 8.16 मीटर के शानदार थ्रो के साथ गोल्ड जीतने पर बहुत-बहुत बधाई।"