एशियन पैरा गेम्स: भाविना और शुभम ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में देश के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल (एशियन पैरा गेम्स: भाविना और शुभम ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में देश के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल)
भारत की भाविना पटेल और शुभम वाधवा ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में मिश्रित युगल एक्सडी7 टेबल टेनिस स्पर्धा का ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें साउथ कोरियाई जोड़ी जांग येओंगजिन और ली मिग्यू के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी को 6-11, 11-8, 5-11, 8-11 से शिकस्त मिली, जिसके साथ ही उनका सफर समाप्त हो गया। हालांकि, क्वार्टरफाइनल में मिली जीत से ही उनका मेडल सुनिश्चित हो गया था।
भाविना और शुभम ने क्वार्टरफाइनल में जापान की किमी बेशो और मासानोरी ऊनो के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। भारतीय जोड़ी ने 11-9, 11-3, 11-6 से जीत दर्ज की और सीधे गेमों में जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।