एशियन पैरा गेम्स: पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप गावित ने जीता गोल्ड, बेसिल के नाम सिल्वर (एशियन पैरा गेम्स: पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप गावित ने जीता गोल्ड, बेसिल के नाम सिल्वर)
एशियन पैरा गेम्स की पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत ने एक और यादगार प्रदर्शन किया। दिलीप गावित (टी46 वर्ग) ने पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया, जबकि मोहम्मद बेसिल मोर्सिंगनाकाथी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
दिलीप गावित (टी46 कैटेगरी) ने 10.69 सेकंड के शानदार समय के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, बेसिल (टी47 कैटेगरी) ने 10.72 सेकंड का समय निकालकर सिल्वर मेडल जीता और इस स्पर्धा में एक नया 'गेम्स रिकॉर्ड' भी बनाया।
इन दोनों खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 जैसा ही प्रदर्शन दोहराया, जहां दिलीप गावित ने मेंस 100 मीटर टी47 इवेंट में 'गेम्स रिकॉर्ड' के साथ गोल्ड मेडल जीता था, जबकि बेसिल मोर्सिंगनाकाथी ने सिल्वर मेडल हासिल करके भारत के लिए 1-2 की शानदार जीत पक्की की थी।