एशियन पैरा गेम्स: दिलीप महादु ने जीता दूसरा गोल्ड, मेंस 400 मीटर टी47 स्पर्धा में भाविककुमार के नाम सिल्वर (एशियन पैरा गेम्स: दिलीप महादु ने जीता दूसरा गोल्ड, मेंस 400 मीटर टी47 स्पर्धा में भाविककुमार के नाम सिल्वर)
एशियन पैरा गेम्स 2026 में गुरुवार को मेंस 400 मीटर टी47 स्पर्धा के फाइनल में दिलीप महादु गावित (टी46 कैटेगरी) ने गोल्ड जीता, जबकि भाविककुमार भरवाड़ ने सिल्वर अपने नाम किया। इससे पहले गावित ने मेंस 100 मीटर टी47 इवेंट में भी गोल्ड अपने नाम किया था। ऐसे में यह उनका दूसरा गोल्ड रहा।
नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में गावित ने 400 मीटर टी47 इवेंट में 48.27 सेकंड का समय लेकर पोडियम पर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, भाविककुमार 49.31 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जापान के काकेरु इशिदा ने 49.58 सेकंड का समय लेकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
एशियन पैरा गेम्स में गावित का यह गोल्ड भारत के लिए 20वां स्वर्ण रहा। आइची-नागोया में भारतीय दल लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है। इन पैरा गेम्स में यह गावित का दूसरा स्वर्ण पदक है।