आइची-नागोया में जारी एशियन पैरा गेम्स 2026 में बुधवार को भारतीय पैरा-एथलीट हनी ने मेंस डिस्कस थ्रो एफ37 इवेंट में 57.04 मीटर के अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
'टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम' (टॉप्स) से समर्थित हनी ने प्रतियोगिता के छठे दिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पोडियम में जगह बनाई। अब वह गुरुवार को पुरुषों के जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) एफ37/एफ38 इवेंट में हिस्सा लेंगे।
फाइनल में, हनी ने अपने पहले प्रयास में 52.80 मीटर की दूरी तक डिस्कस फेंका। दूसरे प्रयास में वह फाउल कर गए और तीसरे प्रयास में 49.57 मीटर की दूरी ही तय कर पाए। अपने चौथे प्रयास में हनी ने 52.07 मीटर की दूरी हासिल की, और पांचवें प्रयास में 57.04 मीटर के अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ सिल्वर मेडल सुनिश्चित कर लिया। उनका यह प्रदर्शन 2022 के हांगझोऊ पैरा गेम्स में ऋषि राज के प्रदर्शन से 12.91 मीटर बेहतर है; तब ऋषि राज ने 44.13 मीटर की दूरी के साथ 7वां स्थान हासिल किया था। उज्बेकिस्तान के कुद्रतिलोखोन मारुगखुजायेव ने 57.39 मीटर की दूरी के साथ 'गेम्स रिकॉर्ड' बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता, जबकि पाकिस्तान के हैदर अली ने 57.20 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।