एशियन पैरा गेम्स: ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों का भव्य स्वागत, अवनि बोलीं- देश के लिए पदक जीतकर अच्छा लग रहा (एशियन पैरा गेम्स: ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों का भव्य स्वागत, अवनि बोलीं- देश के लिए पदक जीतकर अच्छा लग रहा )
जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भारतीय दल की स्वदेश वापसी हो गई है। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर एथलीटों और कोचिंग स्टाफ का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पदक विजेता अवनि लेखरा ने आईएएनएस से कहा, "देश के लिए फिर से मेडल जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है। इस बार सभी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। मैं पूरे देश, हमारे फेडरेशन, साई और सभी की बहुत शुक्रगुजार हूं। इतना प्यार और सपोर्ट देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।"
भारतीय शूटिंग टीम के कोच पवित्तर ने कहा, "बच्चों को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन जिस तरह से बच्चों ने वहां प्रदर्शन किया, वह सच में तारीफ के काबिल है। बच्चों ने वहां सिर्फ पदक नहीं जीते, बल्कि पदकों का रिकॉर्ड बनाया।"