एशियन पैरा गेम्स 2026 में बुधवार को तैराकी में हिमांशु नंदल ने दूसरा मेडल अपने नाम किया। हिमांशु ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी11 इवेंट में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं, रवि कार्तिक सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे।
हिमांशु ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक रेस को 1:20.72 के समय में पूरा करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। हिमांशु ने मंगलवार को पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस11 स्पर्धा में भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। उन्होंने 5 मिनट 10.91 सेकंड का समय निकालकर पोडियम पर अपनी जगह बनाई थी। एशियन पैरा गेम्स 2023 में 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक को पूरा करने के लिए हिमांशु ने 1:32.05 का समय लिया था और वह छठे स्थान पर रहे थे।
हालांकि, 2026 में उन्होंने अपनी स्थिति में 3 स्थान और समय में 11.33 सेकंड का सुधार किया। ऑप्टिक नर्व (दृष्टि तंत्रिका) की खराबी के कारण जन्म से ही दृष्टिहीन, नंदन ने भारत के होनहार दृष्टिबाधित तैराकों में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। हिमांशु 22 अक्टूबर 2026 को पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस11 स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।