भारत ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में गुरुवार को पुरुषों की हाई जंप टी63 फाइनल में तीनों पदक अपने नाम किए। इस स्पर्धा में शैलेश कुमार ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि वरुण भाटी को सिल्वर और राहुल को ब्रॉन्ज मेडल मिला।
शैलेश ने 1.89 मीटर की बेहतरीन छलांग लगाकर गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं, वरुण ने 1.84 मीटर की छलांग के साथ दूसरा स्थान अपने नाम किया। राहुल ने 1.81 मीटर की अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर पोडियम में तीसरा स्थान हासिल किया।
भारत ने पुरुषों की हाई जंप टी42/टी63 स्पर्धा में एक बार फिर तीनों पदक जीतकर 2022 के अपने प्रदर्शन को दोहराया। इन खेलों में यह भारत की ओर से तीनों पदक जीतने का तीसरा मौका था। इससे पहले, मेंस डिस्कस थ्रो एफ44/64 स्पर्धा में देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में और पुरुषों की शॉट पुट एफ46 फाइनल में सचिन खिलारी के नेतृत्व में भारत ने तीनों पदक जीते थे।