एशियन पैरा गेम्स: भारत का खाता खुला, मोना अग्रवाल ने गोल्ड और अवनि लेखरा ने जीता सिल्वर (एशियन पैरा गेम्स: भारत का खाता खुला, मोना अग्रवाल ने गोल्ड और अवनि लेखरा ने जीता सिल्वर )
भारतीय शूटर मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा ने सोमवार को यहां ऐची प्रीफ. जनरल शूटिंग गैलरी में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 इवेंट में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता।
मोना ने एशियन पैरा गेम्स का रिकॉर्ड 250 का स्कोर बनाकर गोल्ड मेडल जीता, जबकि अवनि ने 249.6 का स्कोर बनाकर सिल्वर मेडल जीता। इन पदकों के साथ एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का खाता खुला। दक्षिण कोरिया की युनरी ली ने 227.9 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
मोना ने हमवतन अवनि का एशियाड पैरा गेम्स का 249.6 का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह स्लोवाकिया की इरीना शचेतनिक के 252 का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गईं।