एशियन पैरा गेम्स 2026 में मंगलवार को जेहान दोराब मदान ने पैरा टेबल टेनिस पुरुष सिंगल्स क्लास 1 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
मदान को सेमीफाइनल किम ह्योनुक के हाथों 3-0 (11-4, 11-7, 11-3) से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पुरुष सिंगल्स क्लास 1 में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इस मेडल से इन खेलों में भारत के पदकों की संख्या और बढ़ गई है, जो महाद्वीपीय स्तर पर भारतीय पैरा टेबल टेनिस की मजबूती को दर्शाता है।
पूर्व रेसिंग ड्राइवर रहे मदान ने अब तक आईटीटीएफ टूर्नामेंटों में कुल 13 मेडल जीते हैं, जिनमें एक गोल्ड, चार सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज शामिल हैं। 2025-26 के दौरान उन्होंने पांच सिंगल्स और चार डबल्स को मिलाकर कुल 9 मेडल जीते। मदान ने एक ऐसी दुर्घटना के बाद भी अपने खेल के सफर को खत्म नहीं होने दिया, जिसने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी थी। 'जेडी मदान' के नाम से मशहूर, वह भारत के प्रमुख क्लास 1 पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरे हैं।