एशियन पैरा गेम्स: 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 में कार्तिक बुडिगिना ने जीता सिल्वर मेडल (एशियन पैरा गेम्स: 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 में कार्तिक बुडिगिना ने जीता सिल्वर मेडल)
एशियन पैरा गेम्स 2026 में सोमवार को भारतीय तैराक कार्तिक बुडिगिना ने नागोया सिटी जनरल जिम्नेजियम में पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता।
कार्तिक ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा को 56.68 सेकंड में पूरा करके दूसरा स्थान हासिल करते हुए इन खेलों में भारत के लिए तैराकी का पहला मेडल जीता। उज्बेकिस्तान के एगोर बोलोतोव ने 52.90 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया, जबकि कजाकिस्तान के विक्टर वोल्कोव (57.23 सेकंड) तीसरे स्थान पर रहे।
18 वर्षीय कार्तिक ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भी हिस्सा लिया था, जहां वे इसी कैटेगरी में मेडल जीतने से बहुत करीब आकर चूक गए थे और फाइनल में चौथे स्थान पर रहे। इसके अलावा, ग्लासगो गेम्स 2026 में वे पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 स्पर्धा में छठे स्थान पर रहे थे।