एशियन पैरा गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में पैरा निशानेबाज मोना अग्रवाल और एथलीट निषाद कुमार भारत के ध्वजवाहक होंगे। इन दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो-दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
मोना ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैडिंग एसएच1 इवेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके बाद 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन एसएच1 इवेंट में भी उनका प्रदर्शन जोरदार रहा और उन्होंने इस स्पर्धा में भी गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। मोना ने 357.5 के वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
वहीं, निषाद कुमार ने ऊंची कूद और लंबी कूद में देश को दो गोल्ड मेडल दिलाए। उन्होंने फाइनल में 2.04 मीटर की ऊंचाई को पार करते हुए नया गेम्स रिकॉर्ड भी कायम किया। ओपनिंग सेरेमनी में भारत की ओर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत और सिमरन शर्मा भारत के ध्वजवाहक रहे थे।