एशियन पैरा गेम्स: निषाद कुमार का दूसरा गोल्ड, हाई जंप टी47 में जीता खिताब (एशियन पैरा गेम्स: निषाद कुमार का दूसरा गोल्ड, हाई जंप टी47 में जीता खिताब)
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत के निषाद कुमार ने अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीता। निषाद ने मंगलवार को नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में पुरुषों की हाई जंप टी47 स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया।
उज्बेकिस्तान के मुहम्मदअब्दुलोह तुर्सुनजोनोव ने 1.94 मीटर (पर्सनल बेस्ट) की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ सिल्वर मेडल जीता। थाईलैंड के चनाबून ने 1.75 मीटर की छलांग लगाकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
निषाद ने फाइनल में 2.04 मीटर की ऊंचाई पार करके एक नया 'गेम्स रिकॉर्ड' बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले यह रिकॉर्ड थाईलैंड के अंगकर्ण चनाबून के नाम था, जिन्होंने जकार्ता 2018 गेम्स में 2.01 मीटर की ऊंचाई पार की थी।