एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने पैरा बैडमिंटन में अपने पदकों की संख्या बढ़ाई है। संजना कुमारी और अभिजीत सखुजा ने ब्रॉन्ज मेडल जीते, जबकि पेरिस पैरालंपिक चैंपियन नितेश कुमार, नवीन शिवकुमार और नितेश-तुलसिमथी मुरुगेसन की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी अपने-अपने फाइनल में पहुंच गई है।
संजना कुमारी ने इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में अपने पहले ही प्रयास में पोडियम तक जगह बनाई और महिला सिंगल्स एसएल3 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। सेमीफाइनल में भारतीय शटलर का सामना जापान की शिनो कावाई से हुआ, लेकिन उन्हें और 7-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा।
वहीं, एशियन पैरा गेम्स में अपना डेब्यू कर रहे नवीन ने पुरुष सिंगल्स एसएल4 सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने ही देश के खिलाड़ी अभिजीत को 21-13, 21-15 से हराकर गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की की। इस जीत के साथ नवीन अब गोल्ड मेडल के प्रबल दावेदार बन गए हैं, जबकि इस मुकाबले के बाद अभिजीत को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।