एशियन पैरा गेम्स: शीतल-पायल ने कंपाउंड विमेंस डबल्स में जीता सिल्वर मेडल, खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई (एशियन पैरा गेम्स: शीतल-पायल ने कंपाउंड विमेंस डबल्स में जीता सिल्वर मेडल, खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई )
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 में शीतल देवी और पायल नाग ने बुधवार को कंपाउंड विमेंस डबल्स में सिल्वर मेडल जीता।
भारतीय जोड़ी को फाइनल में चीन की जू जुएकिंग और झाओ जिंग की जोड़ी से 141-150 से मिली हार के कारण सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
शीतल-पायल की जोड़ी को सिल्वर मेडल जीतने पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "शीतल देवी और पायल नाग को एशियन पैरा गेम्स 2026 में पैरा कंपाउंड महिला डबल्स में सिल्वर मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई।"