भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजानाबेन बंबडिया ने देश के लिए गोल्ड जीता, जबकि जयंती नेहरा ने सिल्वर हासिल किया। वहीं, तेजलबेन दामोर ने महिलाओं की 400 मीटर टी12 स्पर्धा में देश के लिए ब्रॉन्ज जीता।
नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में अंजानाबेन ने 400 मीटर टी47 दौड़ में 59.97 सेकंड (848 रजा प्वाइंट्स) का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। अंजानाबेन ने हमवतन एथलीट जयंती से एक सेकंड से भी कम समय पहले दौड़ पूरी की।
जयंती ने 1:00.65 सेकंड (815 रजा प्वाइंट्स) के समय के साथ पोडियम पर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि थाईलैंड की ससीरावन इनथाचोट 1:02.58 सेकंड (714 रजा प्वाइंट्स) के समय के साथ पोडियम पर अपनी जगह बनाने में सफल रहीं। वहीं, नेपाल की प्रभा आंगदेम्बे 1:15.81 (89 रजा प्वाइंट्स) के समय के चौथे स्थान हासिल किया।