जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 के पांचवें दिन (शुक्रवार) की शुरुआत भारतीय दल के लिए शानदार रही है। भारतीय एथलीटों ने दिन की शुरुआत ही गोल्ड और सिल्वर मेडल से की है।
भारतीय दल ने बैडमिंटन, दौड़ और आर्चरी में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते हैं। भारत ने अपने पदकों की संख्या 100 से ऊपर पहुँचा दी है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सभी पदक विजेताओं को अपने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी है।
मांडविया ने गोल्ड मेडल जीतने वाले संदीप और ब्रॉन्ज जीतने वाले अजय को बधाई देते हुए लिखा, "100 मेडल्स के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड। भारत के लिए एक यादगार पल। डेब्यू करने वाले संदीप को गोल्ड जीतने और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड (42.28 सेकंड) बनाकर भारत के लिए 100वाँ मेडल पक्का करने के लिए बहुत-बहुत बधाई। साथ ही अजय कुमार को भी बधाई, जिन्होंने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की 400 मीटर टी64 में शानदार तरीके से ब्रॉन्ज मेडल जीता।"