एशियन पैरा गेम्स: सुखचैन ने मेंस जैवलिन थ्रो एफ55 इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल (एशियन पैरा गेम्स: सुखचैन ने मेंस जैवलिन थ्रो एफ55 इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल)
भारतीय पैरा एथलीट सुखचैन ने बुधवार को आइची-नागोया 2026 एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों की एफ55 भाला फेंक स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत की पदक तालिका में एक और मेडल जोड़ा है। सुखचैन ने 29.94 मीटर का थ्रो करते हुए अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया।
चीन के फीफेई झोउ ने 37.63 मीटर की थ्रो के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड जीता, जबकि ईरान के जफर जाकेर ने 36.00 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ दूरी के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया।
सुखचैन ने तीसरे प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जो उनकी पहली थ्रो (27.35 मीटर) से बेहतर था। इसके बाद उन्होंने 27.84 मीटर, 27.56 मीटर, 29.06 मीटर और 27.22 मीटर की थ्रो कीं, और अंत में 29.94 मीटर की सर्वश्रेष्ठ दूरी हासिल की।