एशियन रिले चैंपियनशिप 2026 में भारत का सफर यादगार रहा। चीन के शांगयु में आयोजित प्रतियोगिता में टीम ने महिलाओं की 4x100 मीटर रिले में गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले, भारत ने 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले में सिल्वर और 4x100 मीटर मिक्स्ड रिले में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।
महिलाओं की 4x100 मीटर रिले में श्राबनी नंदा, स्नेहा एसएस, सुदेशना शिवंकर और तमन्ना की टीम ने 43.85 सेकेंड का अपना सर्वश्रेष्ठ समय (सीजन-बेस्ट टाइम) निकालते हुए गोल्ड मेडल जीता। यह चैंपियनशिप में भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।
इससे पहले, भारत ने 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले में सिल्वर मेडल के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। ओलंपियन एमआर पूवम्मा, नीरू पाठक, तीर्थेश पी शेट्टी और भरत श्रीधर की टीम ने 3:17.06 का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। कजाकिस्तान की टीम ने 3:16.75 के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता। मेजबान चीन ने (3:17.20) ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।