एशियन सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप: महिलाओं में भारत की संजना ने जीते 3 ब्रॉन्ज, पुरुषों में चीनी व (Image Source: IANS)
एशियन सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के छठे दिन भारत की संजना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 77 किलोग्राम भारवर्ग में तीन ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। चीन की गुइफांग लियाओ ने तीनों गोल्ड मेडल जीते, जबकि डीपीआर कोरिया की क्योंग र्योंग किम ने तीनों सिल्वर मेडल अपने नाम किए।
संजना ने स्नैच में 96 किलोग्राम वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया, जबकि क्लीन एंड जर्क में 124 किलोग्राम भार उठाकर वह तीसरे स्थान पर रहीं। कुल 220 किलोग्राम वजन के साथ संजना ने तीसरा ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। संजना के शानदार प्रदर्शन के साथ कॉन्टिनेंटल इवेंट में भारत के मेडल की संख्या में तीन और ब्रॉन्ज जुड़ गए हैं।
चीन की गुइफांग लियाओ ने स्नैच में 118 किलोग्राम भार, जबकि क्लीन एंड जर्क में 147 किलोग्राम वजन उठाया। कुल 265 किलोग्राम भार के साथ वह शीर्ष पर रहीं।