एशियन स्क्वैश 2025: अभय चुने गए 'प्लेयर ऑफ द ईयर', अनाहत ने भी हासिल किया सबसे बड़ा सम्मान (Image Source: IANS)
एशियन स्क्वैश फेडरेशन (एएसएफ) ने भारत के अभय सिंह को 'मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर 2025' के सम्मान से नवाजा है। दूसरी ओर, टीनएज खिलाड़ी अनाहत सिंह ने लड़कियों की जूनियर कैटेगरी में सबसे बड़ा सम्मान हासिल किया है।
एएसएफ की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, भारतीय पुरुष टीम को 'टीम ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड मिला है। भारतीय टीम ने यह सम्मान मिस्र में आयोजित 'वर्ल्ड जूनियर टीम चैंपियनशिप 2025' में कांस्य पदक जीतने के बाद हासिल किया है।
वर्ल्ड रैंकिंग में 25वें स्थान पर मौजूद अभय सिंह ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने एशियन गेम्स में कई पदक जीते हैं और एशियन स्क्वैश चैंपियनशिप में भी खिताब अपने नाम किए हैं। वह उस भारतीय टीम का भी हिस्सा थे, जिसने पिछले साल देश के लिए पहला 'वर्ल्ड कप मिक्स्ड टीम' खिताब जीता था।