Asian U19 Boxing C’ship: Nisha, Muskan clinch gold as nine Indian women return with medals (Credit: (Image Source: IANS)
Asian U19 Boxing C: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में चल रही अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में निशा (54 किग्रा) और मुस्कान (57 किग्रा) ने रविवार को स्वर्ण पदक जीतकर युवा महिला मुक्केबाजी में भारत के बढ़ते दबदबे को प्रदर्शित किया। पांच अन्य मुक्केबाजों ने रजत पदक जीते।
अंडर-19 स्पर्धा में भाग ले रही 10 महिला मुक्केबाजों में से नौ ने पदक जीते हैं। इसमें 2 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं।
खिलाड़ियों की यह सफलता कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन जैसे देशों के साथ भारत को एक उभरती हुई शक्ति के रूप में प्रदर्शित करेगी।