इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के फाइनल राउंड में हिस्सा लेंगे एशियन गेम्स में जाने वाले एथलीट्स (Image Source: IANS)
मशहूर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 10 सितंबर को होने वाली एक दिन की 'इनविटेशनल प्राइज मनी' इंडियन एथलेटिक्स सीरीज फाइनल में टॉप एथलीट्स हिस्सा लेंगे, जिसमें एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम के एथलीट भी होंगे।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की देखरेख में नई दिल्ली में होने वाली इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के फाइनल राउंड के लिए खिलाड़ियों को उनके इवेंट्स में रैंकिंग के आधार पर बुलाया जाएगा।
एएफआई के अध्यक्ष बहादुर सिंह सागू ने कहा, "इंडियन एथलेटिक्स सीरीज का फाइनल राउंड 31 इवेंट्स में होगा, जिसमें महिलाओं के ग्रुप के 16 इवेंट्स शामिल हैं। प्रत्येक ट्रैक और फील्ड इवेंट में रैंकिंग के आधार पर टॉप-8 एथलीट ग्रैंड फाइनल में हिस्सा लेने के लिए योग्य होंगे।"