गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हिस्सा लेने गए भारतीय एथलीटों का हौसला बढ़ाने के लिए ग्लासगो में उपस्थित हैं। संघवी ने कहा है कि जूडो और मुक्केबाजी के फाइनल में जगह बनाने वाले एथलीट देश के लिए स्वर्ण पदक जीतेंगे।
हर्ष संघवी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "जूडोका के सेमीफाइनल में हमारे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। मुझे भरोसा है कि हमारे खिलाड़ी देश के लिए स्वर्ण पदक जीतेंगे।"
उन्होंने कहा, "हम बॉक्सिंग और जूडो में अच्छा कर रहे हैं। यह आप हर जगह देख सकते हैं। गुजरात के एक छोटे से गांव से आने वाले रोहित यहां ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स में पहुंचे हैं। वह सिद्दी समुदाय से हैं। एक बहुत छोटे से गांव से उन्होंने प्रशिक्षण लिया है और अब इस स्तर पर पहुंचे हैं। उनका मैच भी बहुत करीबी था। दुर्भाग्य से, वह हार गए, लेकिन वह फिर से मैदान में लौटेंगे। वह दोगुने पक्के इरादे और दोगुने अभ्यास के साथ वापस आएंगे। भविष्य में वह भी 'जय बजरंगबली' कहते हुए निश्चित रूप से देश के लिए पदक जीतेंगे।"