भारत ने नई दिल्ली 2026 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में कई पोडियम फिनिश हासिल किए। सुमित अंतिल ने 69.25 मीटर का थ्रो फेंकते हुए स्वर्ण पदक को अपने नाम किया।
दिन का सबसे खास पल पुरुषों का जेवलिन थ्रो एफ43/एफ44/एफ64 था, जिसमें पोडियम पर सिर्फ भारतीयों का दबदबा रहा और सुमित अंतिल पहले स्थान पर रहे। अंतिल ने 69.25 मीटर के दमदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि पुष्पेंद्र सिंह ने 56.91 मीटर के साथ रजत और पूनम राम ने 49.48 मीटर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
पुरुषों की 400 मीटर दौड़ टी13 में भी भारत का दबदबा रहा, जिसमें सुबोध भट्ट ने 51.88 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद प्रियांशु कौशिक ने 53.19 सेकंड में रजत और अवनिल कुमार ने 56.91 सेकंड में रेस खत्म करते हुए कांस्य पदक जीता। पुरुषों की 400 मीटर दौड़ टी46/टी47 में भाविककुमार दीन भरवाड़ ने 49.89 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि साथी भारतीय जसबीर 50.09 सेकंड में रेस खत्म करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। सर्बिया के इवान क्वेतकोविक ने 50.93 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता।