ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन में भारत के एमआर अर्जुन-हरिहरन अमसाकरुणन की जोड़ी ने मंगलवार को अमेरिकी जोड़ी आर्डेन क्वान ली-स्टेनली जिंग को 21-13, 21-13 से मात देकर मेंस डबल्स के दूसरे राउंड में जगह बना ली है।
भारतीय जोड़ी ने ओलंपिक बुलेवार्ड में पहले गेम के दौरान शुरू से आखिर तक बढ़त बनाए रखी और सेट को 21-13 से अपने नाम किया। दूसरे गेम की शुरुआत में अमेरिकी जोड़ी ने कड़ी टक्कर दी और ब्रेक के समय वे सिर्फ एक प्वाइंट से पीछे थे। खेल दोबारा शुरू होने पर भारतीय जोड़ी ने तेजी से अगले 10 प्वाइंट्स हासिल किए और सिर्फ 2 प्वाइंट्स गंवाए और सीधे गेम में मैच अपने नाम कर लिया।
वहीं, टूर्नामेंट में भारत की एक और मेंस डबल्स जोड़ी, अच्युतादित्य राव डोड्डावरपु और अर्जुन रेड्डी पोचाना पहले राउंड में स्थानीय जोड़ी कांकी इगावा और ओई ये हर्न से 15-21, 15-21 से हारकर बाहर हो गई।