ऑस्ट्रेलियन ओपन: राफेल नडाल 'नाइट ऑफ लेजेंड्स' इवेंट में हिस्सा लेने के लिए मेलबर्न पहुंचे (Image Source: IANS)
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल ‘नाइट ऑफ लेजेंड्स’ इवेंट में विशेष रूप से हिस्सा लेने के लिए शनिवार को मेलबर्न पहुंचे। यह इवेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के पुरुष एकल फाइनल के दिन आयोजित किया जाएगा। फाइनल मुकाबला 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच और वर्ल्ड नंबर 1 कार्लोस अल्काराज के बीच होना है।
रोलैंड गैरोस ने नडाल के मेलबर्न पहुंचने का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, "ऑस्ट्रेलियन ओपन में एक बहुत जाना-पहचाना चेहरा दिखा।"
2024 में पेशेवर टेनिस को अलविदा कहने वाले नडाल अभी भी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं और उनकी मौजूदगी से ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का आकर्षण बढ़ गया है।