गुजरात के गांधीनगर में शनिवार को 'नशा मुक्त भारत' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की थीम 'भारत के पारंपरिक खेलों का जश्न' थी। इस पहल का उद्देश्य युवाओं के बीच शारीरिक फिटनेस, पारंपरिक भारतीय खेलों के महत्व और एक स्वस्थ, नशा-मुक्त जीवनशैली अपनाने के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।
यह कार्यक्रम गांधीनगर स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेताजी सुभाष चंद्र बोस वेस्टर्न सेंटर ने 'माई भारत' के साथ मिलकतर आयोजित किया। कार्यक्रम में कई पारंपरिक भारतीय खेल और फिटनेस-आधारित गतिविधियां शामिल थीं। लगोरी, रस्साकशी, बोरी दौड़, 'नशा मुक्त भारत' थीम पर आधारित सांप-सीढ़ी का खेल, 'नशे को हराएं' (कॉइन टॉस), 'फिटनेस चुनें' (रिंग टॉस), 'फिट इंडिया' फिटनेस चैलेंज और पेनल्टी शूट-आउट खेल आयोजित किए गए। इन गतिविधियों ने टीम वर्क, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा दिया, साथ ही भारत की पारंपरिक खेलों की समृद्ध विरासत का जश्न भी मनाया।
मुख्य अतिथि, पर्वतारोही निशा ने फिटनेस, अनुशासन, सहनशक्ति, स्वस्थ जीवनशैली के विकल्पों और नशीले पदार्थों से दूर रहने के महत्व पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। कार्यक्रम का समापन एक पुरस्कार समारोह के साथ हुआ, जिसमें विभिन्न पारंपरिक खेलों और गतिविधियों के विजेताओं को सम्मानित किया गया।