भारत की तन्वी शर्मा और पुरुषों की डबल्स जोड़ी हरिहरन अमसकारुनन और एमआर अर्जुन ने फ्रांस में चल रहे ऑर्लियंस मास्टर्स 2026 के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई।
वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट तन्वी ने गुरुवार को पैलेस डेस स्पोर्ट्स में राउंड ऑफ 16 में एक 'ऑल-इंडिया' मुकाबला पक्का कर लिया। तन्वी ने पहले दिन बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सुपानिदा कातेथोंग पर शानदार जीत दर्ज की थी। तन्वी ने अपनी ही देश की उभरती हुई युवा खिलाड़ी अनमोल खरब को सीधे गेमों में 21-14, 21-17 से हराकर टूर्नामेंट में आगे कदम बढ़ाया। इस टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 250,000 अमेरिकी डॉलर है।
पुरुषों के डबल्स में हरिहरन और अर्जुन ने स्कॉटलैंड के अलेक्जेंडर डन और एडम प्रिंगल पर एक शानदार जीत दर्ज की। भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में कड़े मुकाबले के बाद 26-24 से बढ़त बनाई, जिसके बाद दूसरे गेम में 21-14 से पूरी तरह दबदबा बनाते हुए 35 मिनट में मैच अपने नाम कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस बीच, महिलाओं के सिंगल्स में भारत की इशारानी बरुआ ने कनाडा की वेन यू झांग को 3 कड़े गेमों में हराया। उन्होंने कोर्ट एक पर 53 मिनट तक चले राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में 21-11, 14-21, 21-17 से जीत हासिल की।