'बैडमिंटन तुम्हें याद करेगा और मैं भी', पीवी सिंधु ने कैरोलिना मारिन के लिए खास संदेश (Image Source: IANS)
खेल को मैदान पर दो टीमों के खिलाड़ी प्रतिद्वंदी होते हैं और जीत के लिए हर तरीका आजमाने को तैयार रहते हैं, लेकिन मैदान के बाहर यही खिलाड़ी एक दूसरे के दोस्त और प्रशंसक होते हैं। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने गुरुवार को संन्यास की घोषणा करने वाली स्पेन की कैरोलिना मारिन के लिए खास संदेश साझा किया है और कहा है कि बैडमिंटन हमेशा उन्हें याद करेगा।
पीवी सिंधु ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए मारिन के साथ कोर्ट पर अपनी खेल प्रतिद्वंदिता और कोर्ट के बाहर की दोस्ती को याद किया है।
सिंधु ने लिखा, "कुछ प्रतिद्वंद्वी हमेशा के लिए आपकी यात्रा का हिस्सा बन जाते हैं। कैरोलिना उनमें से एक थीं। हम पहली बार तब एक-दूसरे के खिलाफ खेले थे जब हम मालदीव में 15 या 16 साल के थे, और तब से हमने एक दूसरे के खिलाफ कई मुकाबले खेले हैं।"