BWF World Championships: बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में शनिवार को विमेंस डबल्स सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी ट्रीसा जॉली/गायत्री गोपीचंद चीन की मौजूदा चैंपियन लियू शेंग शू/टैन निंग के हाथों 21-18, 13-21, 8-21 से हार गई, जिसके साथ उन्हें ब्रॉन्ज मेडल के साथ संतोष करना पड़ा।
ट्रीसा-गायत्री जब विमेंस डबल्स के सेमीफाइनल में उतरीं, तो उनका लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप के विमेंस डबल्स फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनना था, लेकिन चीनी जोड़ी उनके लिए बहुत मजबूत साबित हुईं और ऐतिहासिक फाइनल में पहुंचने का उनका सपना टूट गया।
अपने शानदार सफर के निराशाजनक अंत के बावजूद, ट्रीसा और गायत्री ने ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीता—यह 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा के ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद 15 वर्षों में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का पहला विमेंस डबल्स मेडल है।