बार्सिलोना ने हांसी फ्लिक का कॉन्ट्रैक्ट 2028 तक बढ़ाया (Image Source: IANS)
एफसी बार्सिलोना ने सोमवार को पुष्टि की है कि हेड कोच हांसी फ्लिक ने कम से कम जून 2028 तक कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने पर हस्ताक्षर किए हैं। यह घोषणा तब हुई जब फ्लिक ने बीते हफ्ते अलावेस के ला लीगा दौरे से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि वह एक नई डील पर सहमत हो गए हैं।
क्लब के एक बयान में कहा गया, "एफसी बार्सिलोना और हांसी फ्लिक उनके कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाने के लिए एक समझौते पर पहुंच गए हैं, जिससे वह 30 जून 2028 तक क्लब से जुड़े रहेंगे, जिसमें एक और सीजन का विकल्प भी शामिल है।"
'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार, इस विस्तार का मतलब है कि 61 वर्षीय कोच 5 साल तक क्लब का मार्गदर्शन कर सकते हैं, हालांकि फ्लिक ने इस बात से इनकार नहीं किया है कि अगर दोनों पक्ष संतुष्ट रहते हैं, तो वह इससे भी ज्यादा समय तक रुक सकते हैं।