एफसी बार्सिलोना ने 'एल क्लासिको' मुकाबले में रियल मैड्रिड को 2-0 से हराते हुए ला लीगा के खिताब को अपने नाम किया। बार्सिलोना ने यह 29वीं बार ला लीगा की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।
रियल मैड्रिड इस मुकाबले में अपने तीन अहम खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतरी। टीम के स्टार खिलाड़ी काइलियन एम्बाप्पे हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण यह मुकाबला नहीं खेल सके, तो फेडेरिको वाल्वरडे भी इस मैच का हिस्सा नहीं थे। वहीं, वॉर्मअप के दौरान हुई समस्या के कारण डीन हुइजसेन भी यह मैच खेलने नहीं उतरे।
बार्सिलोना के लिए इस मुकाबले में पहले गोल की नींव फेरान टोरेस ने रखी। उन्होंने 9वें मिनट में एंटोनियो रुडिगर से फाउल करवाया, जिसके पूरा फायदा मार्कस रैशफोर्ड ने उठाया। रैशफोर्ड की दनदनाती हुई किक को गोलकीपर थिबॉट कोर्टुआ रोकने में पूरी तरह से नाकाम रहे। टोरेस ने 18वें मिनट में बार्सिलोना की बढ़त दोगुनी कर दी, जब डैनी ओल्मो ने स्ट्राइकर को स्मार्ट बैकहील से शानदार पास दिया।